
WhatsApp Channel

Telegram Group
Mobile Dialer Interface Change 2025 – पूरी जानकारी
पिछले कुछ दिनों से जब आप अपने मोबाइल में किसी को कॉल करने के लिए Dialer (Phone App) खोलते हैं या किसी का कॉल रिसीव करते हैं तो आपको एकदम से एक नया interface दिखाई देता है। पहले जहां call screen का look थोड़ा अलग था, लेकिन अब एक नया design सामने आ गया है। जिसकी वजह से कई लोग confuse हो रहें है कि आखिर अचानक से dialer का look क्यों बदल गया और पुराना Dialer वापस कैसे लायें?
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि:
- Dialer interface क्यों बदला है?
- नया design कैसा है और इसमें क्या changes आए हैं?
- अगर आपको पुराना dialer पसंद है तो उसे वापस कैसे ला सकते हैं?
- Future में Google और क्या बदलाव करने वाला है?
Google Phone (Dialer) App क्या है?
Dialer वो app होता है जिससे आप किसी का भी नंबर डालकर call करते हैं या आने वाली call receive करते हैं। Android smartphones में ज्यादातर users Google Phone (Dialer) app का इस्तेमाल करते हैं। खासकर Stock Android, Xiaomi, Realme, Motorola, OnePlus जैसे कई phones में इसको by default दिया गया है।
Google Phone app अपने Users के लिए समय समय पर updates देता रहता है, ताकि design modern रहे और use करना भी आसान हो।
Dialer Interface क्यों बदल गया?
Google ने 2025 की शुरुआत में Material You / Material 3 update को roll out किया है। ये design update Android apps में धीरे-धीरे सबको मिल रहा है। इसका मुख्य purpose है –
- Clean और modern look
- Large fonts और big buttons
- Accessibility easy बनाना (bade icons, colors)
- Material You color theme के साथ match करना
नया Dialer Interface कैसा है?
आपने देखा होगा कि अब call screen पूरी तरह बदल गई है। जिसके कुछ main changes इस तरह हैं:
-
Background Color Change
-
अब calling screen आपके theme या wallpaper के हिसाब से हल्के color में दिखाई देने लगी है।
-
-
Rounded Buttons
-
पहले छोटे-छोटे icons होते थे, अब सारे buttons (Keypad, Mute, Speaker, More) rounded pill shape में आ गए हैं।
-
-
End Call Button
-
अब एकदम बड़े लाल color का end call button बीच में है, जिससे गलती से press करने का chance कम हो।
-
-
Contact Photo Style
-
Contact photo अब flower-type scalloped shape में show होता है।
-
-
Readable Font
-
Contact name और number अब बड़े, साफ और modern font में दिखते हैं।
-
Old Dialer vs New Dialer (Comparison Table)
Feature / Option | Old Dialer (Purana) | New Dialer (2025 Update) |
---|---|---|
Background | Black / White simple background | Light pastel colors (Material You theme) |
Buttons Design | Small circular icons | Large rounded pill-shaped buttons |
End Call Button | Small red circle, नीचे side में | Bada red pill button, बीच मे |
Contact Photo Style | Square / Circle | Flower-shape (scalloped edges) |
Font & Text | Normal thin fonts | Large, bold & modern fonts |
Navigation & Layout | Compact look, सभी चीजें पास-पास | Spacious design, ज्यादा gap, modern feel |
Usability | Habitual, पुरानी आदत के हिसाब से आसान | नये look की आदत डालनी पड़ेगी, लेकिन ज्यादा clean |
Customization | Limited | Material You colors के हिसाब से auto-theme |
Users को क्या परेशानी हो रही है?
बहुत सारे users इस अचानक से हुए change से परेशान हैं। उनकी common problems ये हैं:
- पुराना design simple और familiar था।
- नए look की आदत डालने में time लगेगा।
- कुछ लोगों को लगता है कि phone slow हो गया (हालांकि ये सिर्फ look का बदलाव है)।
- कुछ लोग dark mode + पुराने design को ज्यादा पसंद करते थे।
Purana Dialer Wapas कैसे लाएं?
अगर आपको नया look पसंद नहीं है और आप चाहते हैं कि Purana dialer wapas kaise laye? तो ये तरीके Follow कर सकते हैं:
1. Google Phone App Downgrade करें
- Settings —> Apps —> Phone —> “Uninstall Updates” करें।
- या APKMirror जैसी trusted site से पुराना version install करें।
- Auto-update बंद कर दें, वरना फिर से नया version आ जाएगा।
2. Material You Colors Off करें
- Settings —> Display —> Wallpaper & style —> “Themed icons / Material Colors” बंद कर दें।
- कुछ phones में इससे design थोड़ा simple हो जाएगा।
3. Alternate Dialer App Use करें
अगर पुराना exact Google dialer look चाहिए तो थोडा मुश्किल है, लेकिन आप alternate apps try कर सकते हैं:
- Truecaller Dialer
- Simple Dialer (Play Store free)
- Stock Brand Dialer (Samsung, Xiaomi, Realme etc. का default dialer)
Mobile Dialer का Future में क्या होगा?
आने वाले समय में Google का पुराना dialer design के वापस आने की कोई संभावना नहीं है। कंपनी ने नया Material You design लम्बे टाइम के लिए लांच किया है और आने वाले updates इसी पर आधारित होंगे। Future में और नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे gesture-based call answer, AI आधारित spam protection, और बेहतरीन call recording options। धीरे-धीरे सभी Android smartphones में यही नया dialer interface standard बन जाएगा और users को इसी modern look और functions के साथ काम करने की आदत हो जाएगी।
Conclusion
Google Phone Dialer का नया interface सिर्फ एक UI update है। Call quality या features पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन look बदलने से users को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
अगर आपको पुराना dialer पसंद है तो आप पुराना APK install कर सकते हैं या alternate dialer use कर सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे users इस नए look की भी आदत पड़ जाएगी।
यही था पूरा सच – Mobile Dialer Interface Change 2025 का।
हमसे संपर्क करें: https://vktechnicalbhaiya.com/contact-us/
ऐसे ही और ब्लॉग पढ़ें: https://vktechnicalbhaiya.com/blogs/
FAQs
Q1. Mobile Dialer Interface 2025 क्यों बदला है?
Ans. Google ने नया Material You (Material 3) design update दिया है जिससे Dialer का look और भी modern हो गया है।
Q2. नया Google Phone Dialer App call quality पर असर डालता है?
Ans. नहीं, Google Phone Dialer 2025 update सिर्फ design change है, call quality या performance पर कोई असर नहीं डालता।
Q3. पुराना Dialer वापस कैसे लाएं 2025 में?
Ans. आप Phone App को downgrade कर सकते हैं या alternate dialer apps जैसे Truecaller Dialer, Simple Dialer use कर सकते हैं।
Q4. New Dialer Interface 2025 में क्या-क्या changes आए हैं?
Ans. Rounded buttons, बड़ा red end call button, Material You colors, और flower-type contact photo जैसी बदलाव आए हैं।
Q5. Future में क्या Google पुराना Dialer Design वापस लाएगा?
Ans. नहीं, Google अब सिर्फ नया Material You Dialer design ही update करेगा और इसमें AI spam protection, gesture call answer जैसे नए features जोड़े जाएंगे।