Debit Card vs Credit Card: फर्क, फायदे-नुकसान और सही कार्ड कैसे चुनें

Debit Card vs Credit Card

 

WhatsApp
WhatsApp Channel

Join Now

Telegram
Telegram Group

Join Now

 

Debit Card vs Credit Card In Hindi

पहले के समय में पैसो का लेन- देन सिर्फ नगद होता था, लेकिन आज के इस डिजिटल ज़माने में पैसो का लेन देन Online तरीके से होता है | अब लगभग हर किसी के पास Debit Card या Credit Card होता है, जिसकी मदद से आसानी से Online Payment, Recharge, ATM से Cash Withdrawal, Shopping और Bill Payment किए जाते हैं।

परन्तु बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके मन में अक्सर एक सवाल रहता है कि Debit Card और Credit Card में आखिर फर्क क्या है? कौन सा कार्ड हमारे लिए ज्यादा फ़ायदेमंद है और किस समय किसका इस्तेमाल करना चाहिए?

आज इस ब्लॉग में Debit Card vs Credit Card, फ़ायदे-नुकसान और सही चुनने का तरीका आसान भाषा में समझते हैं।

 

Debit Card क्या है?

Debit Card  एक ऐसा कार्ड होता है जिसको आप अपने Bank Account से जुड़ा हुआ कार्ड समझ सकते हैं। जब आप बैंक में अपना अकाउंट खुलवाते हो तब आपको Debit Card मिलता है | जब आप अपने Debit Card से कोई Payment करते हैं, तो Direct पैसे आपके बैंक अकाउंट से कट जाते हैं।

मतलब अगर आपको Debit Card से Transaction करना है तो आपके Bank Account में Balance होना ज़रूरी है।

उदाहरण: अगर आपके Account में ₹10,000 हैं और आपने Debit Card से ₹2000 की Online Shopping किया, तो आपका Balance घटकर ₹8000 रह जाएगा।

Debit Card की मुख्य बातें:

  • यह Direct आपके Savings/Current Account से जुड़ा होता है।

  • जितने पैसे अकाउंट में होंगे, उतने ही खर्च कर सकते हैं।

  • ATM से Cash निकालने के लिए भी इस्तेमाल होता है।

  • इसमें Extra Charges बहुत कम लगते हैं।

 

Credit Card क्या है?

Credit Card एक ऐसा कार्ड है, जो बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा दिया गया एक उधार (Loan) पर पैसे खर्च करने के सुविधा देता है।

इससे आप बैंक से पैसे उधार लेकर Shopping या Payment कर सकते हैं, अगर आपके पास बैंक अकाउंट में पैसे नहीं भी हैं, तो भी आप Credit Card से कुछ भी Shopping कर सकते हैं। बैंक पहले आपके लिए पैसे चुका देता है और बाद में एक Fixed Date (Billing Cycle) पर उसका Repayment करना होता है।

उदाहरण: आपके पास ₹0 हैं, लेकिन आपके Credit Card की Limit ₹50,000 है। तो आप इस क्रेडिट कार्ड से ₹5000 की Online Shopping कर सकते हैं। बैंक आपके लिए ये पेमेंट कर देगा। लेकिन आपको ये ₹5000 बैंक को अगले महीने की तय तारीख (Due Date) तक वापस करना होगा।

अगर आप समय पर पैसे वापस कर देते हैं, तो आपको कोई भी Extra Charge नहीं लगेगा। लेकिन अगर Payment Late करोगे, तो फिर बैंक आपसे Interest और Late Fee भी लेगा।

Credit Card की मुख्य बातें:

  • यह आपके बैंक बैलेंस से जुड़ा नहीं होता, बल्कि Bank आपको एक Spending Limit (Credit Limit) देता है।

  • इसमें आप EMI, Loan, International Payment आदि आसानी से कर सकते हैं।

  • अगर Due Date तक Payment नहीं किया तो Interest और Extra Charges लगते हैं।

  • समय पर Bill भरने से आपका Credit Score भी अच्छा होता है।

 

Debit Card vs Credit Card difference

Points Debit Card Credit Card
Source of Money आपके बैंक अकाउंट से सीधे कटता है बैंक से उधार मिलता है
Balance Requirement अकाउंट में Balance होना ज़रूरी है  बैलेंस ज़रूरी नहीं, बैंक लिमिट देता है
ATM Cash Withdrawal आसानी से कर सकते हैं कर सकते हैं लेकिन High Charges लगते हैं
Interest/Charges लगभग नहीं के बराबर Delay होने पर High Interest लग सकता है
Credit Score Credit Score पर कोई असर नहीं पड़ता  Credit Score बनाने और सुधारने में मदद करता है
Rewards & Offers बहुत Limited मिलते हैं  बहुत सारे Cashback, Rewards, EMI Options मिलते हैं
Spending Control जितना है उतना ही खर्च कर सकते हैं Limit ज़्यादा होती है, Overspending का खतरा रहता है

 

Debit Card के फायदे

  • कर्ज़ का झंझट नहीं – आप सिर्फ उतना ही खर्च कर सकते हैं जितना आपके अकाउंट में है।
  • आसानी से इस्तेमाल – ATM से पैसे निकालने और Payment करने में बहुत ही आसान है।
  • Extra Charge नहीं – समय पर कुछ चुकाने की टेंशन नहीं है।
  • रोज़ाना के खर्च के लिए सही – छोटे-छोटे Transaction और Regular इस्तेमाल में बेस्ट है।

 

Debit Card के नुकसान

  • Offer कम – Credit Card जैसा Cashback या Reward ज़्यादा नहीं मिलता है।
  • सुरक्षा कम – अगर Card चोरी हो जाए या Fraud हो तो पैसा वापस पाना मुश्किल हो सकता है।
  • Limited Use – हर Debit Card से International Payment नहीं किया जा सकता है।

 

Credit Card के फायदे

  • Cashback और Offers – Shopping, Petrol, Travel पर Discount और Reward Points मिलते हैं।
  • Credit Score बनता है – समय पर Payment करने से आपकी Credit Score बढ़ता है।
  • Emergency में काम आता है – पैसों की अचानक ज़रूरत होने पर काम आता है।
  • EMI सुविधा – बड़ी खरीदारी को छोटे-छोटे किस्तों (EMI) में बाँट सकते हैं।

 

Credit Card के नुकसान

  • ज्यादा ब्याज (Interest) – समय पर Bill न भरने पर बहुत ज़्यादा Interest लग सकता है।
  • ज्यादा खर्च का खतरा – Limit ज़्यादा होने से कई बार ज़रूरत से ज्यादा खर्च हो जाता है।
  • Extra Charges – Annual Fee, Late Fee, और Cash Withdrawal पर Extra Charges देने पड़ सकते हैं।

 

Debit Card vs Credit Card कौन सा अच्छा है?

अगर आप चाहते हैं कि आपके खर्च पर पूरा कंट्रोल रहे और आपको Extra Charges या Interest भी न देना पड़े, तो आपके लिए Debit Card सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें आप सिर्फ उतना ही खर्च कर सकते हैं, जितना आपके बैंक अकाउंट में बैलेंस होता है।

वहीं, अगर आप अक्सर Travel करते हैं, Online Shopping करते हैं, Offers या Cashback का फायदा उठाना चाहते हैं और समय पर अपने Bill का Payment कर सकते हैं, तो आपके लिए Credit Card बेहतर विकल्प होगा। यह Emergency में भी मदद करता है और साथ ही Credit Score बनाने में भी काफी उपयोगी होता है।

निष्कर्ष

आज के समय में Debit Card और Credit Card दोनों ही ज़रूरी Financial Tools हैं। Debit Card रोज़मर्रा के खर्च और Cash Withdrawal के लिए सही है, जबकि Credit Card Long-Term Benefits, Rewards और Emergency जरुरत के लिए सही है। तो मुझे पूरी उम्मीद है कि आप Debit Card vs Credit Card के बारे में बहुत अच्छे से समझ गये होंगे |

लेकिन याद रखिए Credit Card तभी फ़ायदेमंद है जब आप समय पर Payment करें। वरना यह आपके लिए बोझ भी बन सकता है। इसलिए हमेशा समझदारी से इस्तेमाल करें और अपनी जरूरत के अनुसार सही Card को चुनें।

Debit Card vs Credit Card – FAQs

Q1. क्या Debit Card से Online Shopping कर सकते हैं?

हाँ, Debit Card से आप आसानी से Online Shopping, Bill Payment और Recharge कर सकते हैं, लेकिन Cashback और Rewards कम मिलते हैं।

Q2. क्या Credit Card लेना सुरक्षित है?

हाँ, अगर आप समय पर Bill Pay करते हैं और Limit से ज्यादा खर्च नहीं करते तो Credit Card सुरक्षित है। यह आपके Credit Score को भी अच्छा बनाता है।

Q3. Debit Card या Credit Card – कौन सा ज़्यादा फायदे का है?

अगर आप रोज़मर्रा के खर्च और ATM से पैसे निकालने के लिए Card चाहते हैं तो Debit Card सही है। लेकिन अगर आप Rewards, Cashback और Emergency Fund चाहते हैं तो Credit Card ज्यादा फायदेमंद है।

Q4. क्या Credit Card से Cash निकाल सकते हैं?

हाँ, लेकिन इसमें Extra Charges और High Interest लगता है। इसलिए बेहतर है कि Credit Card का इस्तेमाल Cash निकालने के लिए न करें।

Q5. क्या Debit Card से Credit Score बनता है?

नहीं, Debit Card से आपका Credit Score पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन Credit Card का समय पर इस्तेमाल करने से Credit Score Strong होता है।

 

हमसे संपर्क करें: https://vktechnicalbhaiya.com/contact-us/

ऐसे ही और ब्लॉग पढ़ें: https://vktechnicalbhaiya.com/blogs/

Leave a Comment