दोस्तों, अगर आप भी मेरी तरह YouTuber हो, व्लॉगर हो, या फिर इंस्टाग्राम/रील्स बनाते हो, तो आपको पता होगा कि आवाज़ (Audio Quality) वीडियो की सबसे बड़ी जान होती है। वीडियो चाहे HD या 4K में शूट करो, अगर आवाज़ साफ़ नहीं है तो कोई देखना पसंद ही नहीं करता।
आज के ब्लॉग में मैं आपको बताने वाला हूँ Top 5 Best Wireless Mics Under ₹5000, जो खास तौर पर beginners और बजट creators के लिए बेस्ट हैं। ये सभी माइक मार्केट में काफी पॉपुलर हैं और इनका प्राइस भी पॉकेट-फ्रेंडली है। और इन mic को मैं खुद use करता हूँ।
तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किए आपको भी बताता हूँ –
ये रही Top 5 Best Wireless Mics Under ₹5000 की लिस्ट:
1. Digitek DWM-101 Wireless Microphone
Digitek की तरफ से आने वाला ये माइक खास तौर पर YouTubers और Vloggers के लिए बनाया गया है। क्योकि इसमें आपको मिलता है 100 मीटर तक का रेंज, मतलब आप अपने कैमरा या फ़ोन से काफी दूर जाकर भी रिकॉर्डिंग कर सकते हो। Digitek ने अपने इस Digitek DWM-101 Wireless Microphone में बैटरी बैकअप भी बहुत अच्छा दिया है, मतलब एक बार चार्ज करके आप लगभग 10-12 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सही से जानकारी लिया मैंने तो मुझे ये पता चला कि ये Omnidirectional mic है, मतलब चारों तरफ से आवाज़ उठाता है। इस mic को चार्ज करने के लिए टाइप – C चार्जिंग मिलती है जिससे आसानी से आप चार्ज कर सकते हैं।
इस Digitek DWM-101 Wireless Microphone की कीमत की बात करें तो ये अभी लगभग ₹4,399 का मिल रहा है। अगर आप खरीदना चाहे तो नीचे दी गयी लिंक से खरीद सकते हैं।
यहाँ से खरीदे: CLICK HERE |
इस Digitek के mic को DSLR कैमरा, Android & iOS में आसानी से लगाकर रिकॉर्डिंग किया जा सकता है। अगर आप इंटरव्यू, व्लॉगिंग या स्ट्रीट शूट करते हो तो यह माइक बेस्ट रहेगा।
2. Grenaro P11 Wireless Lavalier Mic
Grenaro की तरफ से आने वाले इस mic में 2 माइक + 1 रिसीवर आपको मिलते हैं, यानी आप एक साथ दो लोग mic लगा सकते हैं और दोनों की आवाज़ रिकॉर्ड कर सकते हो। जो Youtubers Podcast और Interview टाइप का विडियो बनाना चाहते हैं उनके लिए Grenaro P11 Wireless Lavalier Mic बेस्ट रहेगा। इसमें बहुत शानदार Noise Cancellation फीचर आता है, जिससे बाहर शोरगुल में भी क्लियर आवाज़ रिकॉर्ड होती है। इस Grenaro mic में भी आपको करीब 100 मीटर की रेंज मिलती है जिससे आप कैमरा से काफी दूर जाकर भी अच्छी क्लियर वोइस रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इस mic के माइक + रिसीवर एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 घंटे तक use किया जा सकता है साथ ही इसके केस को एक बार चार्ज करने से लगभग 22 घंटे का पॉवर सपोर्ट मिलता है। कुल मिलाकर यह mic आपको 30 घंटे का बैटरी बैकअप देता है जो बहुत शानदार है। जब ज़रूरत हो तो ऑडियो को फैंसी बनाना या सादा रखना, mute करना आदि ऑप्शन्स हैं।
अब अगर इस Grenaro P11 Wireless Lavalier Mic की कीमत की बात करें तो ये वर्तमान में लगभग ₹4,400–₹4,700 के बीच मिल रहा है। अगर आप खरीदना चाहे तो नीचे दी गयी लिंक से खरीद सकते हैं।
यहाँ से खरीदे: CLICK HERE |
अगर आप DSLR या मोबाइल दोनों से शूट कर रहे हो, और flexibility चाहिए तो Grenaro P11 Wireless Lavalier Mic अच्छा ऑप्शन है।
3. Grenaro J13 Wireless Mic
Grenaro की तरफ से आने वाला ये mic बजट फ्रेंडली है। ये माइक छोटा, हल्का और आसानी से कैरी करने लायक है। इसमें भी आपको 8 घंटे बैटरी बैकअप मिलता है और साथ में एक चार्जिंग केस भी। इस माइक में 3 लेवल का मैन्युअल Noice Reduction मिलता है। इस माइक को मोबाइल में लगाकर डायरेक्ट रिकॉर्डिंग कर सकते हो।
अगर इस Grenaro J13 Wireless Mic की कीमत की बात करें तो ये अभी लगभग ₹1,799 का मिल रहा है। अगर आप खरीदना चाहे तो नीचे दी गयी लिंक से खरीद सकते हैं।
यहाँ से खरीदे: CLICK HERE |
Beginners के लिए यह सबसे बढ़िया माइक है, खासकर अगर आप Reels या Shorts बनाते हो।
4. Grenaro S13 Wireless Mic
Grenaro की तरफ से आने वाला ये mic बहुत ही शानदार है ऐसा मैं इसीलिए बोल रहा हूँ क्योकि इस माइक को मैंने खुद इस्तेमाल किया हुआ है। यह भी काफी बजट फ्रेंडली है और Plug & Play सिस्टम के साथ आता है। जिसका मतलब होता है कि बस Reciever को फ़ोन में लगाओ और mic से रिकॉर्डिंग चालू हो जाएगी। इसमें भी आपको करीब 6 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। ये माइक खास तौर पर Mobile content creators के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस माइक में 3 लेवल का मैन्युअल Noice Reduction मिलता है साथ ही इको सिस्टम भी मिल जाता है।
अगर इस Grenaro S13 Wireless Mic की कीमत की बात करें तो ये अभी लगभग ₹2,000–₹2,200 का मिल रहा है। अगर आप खरीदना चाहे तो नीचे दी गयी लिंक से खरीद सकते हैं।
यहाँ से खरीदे: CLICK HERE |
यह माइक उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम budget में reels या short vlogs बनाते हैं।
इसे भी पढ़े: YouTube Ke Liye Top 5 Gadgets: ये हर Youtubers के पास होना चाहिए
5. Boya BY-V10 USB-C Wireless Mic
जब से मैंने youtube पर काम करना शुरु किया तब से सिर्फ Boya के mic ही use किया है। Boya एक बहुत ही भरोसेमंद ब्रांड है audio accessories में। यह माइक खासतौर पर USB-C smartphones के लिए बनाया गया है। Boya के इस माइक में Noise Cancellation बहुत अच्छा है और sound natural आती है। इस माइक में आपको बैटरी backup करीब 8 घंटे मिल जाता है साथ ही range लगभग 50-60m तक मिलती है।
अगर इस Boya BY-V10 USB-C Wireless Mic की कीमत की बात करें तो ये अभी लगभग ₹2,849 का मिल रहा है। अगर आप खरीदना चाहे तो नीचे दी गयी लिंक से खरीद सकते हैं।
यहाँ से खरीदे: CLICK HERE |
निष्कर्ष
दोस्तों, ये थे मेरे Top 5 Wireless Mic Under ₹5000. याद रखो – वीडियो की क्वालिटी से ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होती है साफ आवाज़, और ये सारे माइक beginners से लेकर semi-pro यूट्यूबर्स तक के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं।
तो अब बताओ, इनमें से आपको कौन सा माइक सबसे अच्छा लगा?
अगर आप YouTuber हो तो कमेंट में अपना चैनल नाम जरुर बताना।
FAQs – Top 5 Under ₹5000
Q1: क्या Wireless Mic YouTube वीडियो के लिए अच्छा रहता है?
Answer: हाँ, Wireless Mic आपके वीडियो की Audio Quality को बहुत Improve करता है। Wired mic में movement की problem होती है, लेकिन wireless mic से आप आराम से दूर जाकर भी साफ आवाज़ रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Q2: Beginners के लिए कौन सा Wireless Mic बेस्ट है?
Answer: अगर आप अभी YouTube या Instagram Reels शुरू कर रहे हैं तो Grenaro J13 और Boya BY-V10 सबसे अच्छे Budget-Friendly ऑप्शन हैं।
Q3: Podcast या Interview शूट करने के लिए कौन सा Mic बेहतर रहेगा?
Answer: इसके लिए Grenaro P11 Wireless Lavalier Mic बेस्ट है क्योंकि इसमें Dual Mic मिलता है, यानी दो लोगों की आवाज़ एक साथ रिकॉर्ड हो सकती है।
Q4: क्या ये Wireless Mics Mobile और DSLR दोनों पर काम करते हैं?
Answer: हाँ, ज्यादातर Wireless Mics Mobile, DSLR और iOS/Android Devices पर काम करते हैं। लेकिन Boya BY-V10 सिर्फ USB-C Smartphones के लिए बना है।
Q5: Wireless Mic की बैटरी कितनी चलती है?
Answer: ये Mic से Mic पर depend करता है।
- Digitek DWM-101 → 10-12 घंटे
- Grenaro P11 → 30 घंटे (Case Support के साथ)
- Grenaro J13 → 8 घंटे
- Grenaro S13 → 6 घंटे
- Boya BY-V10 → 8 घंटे
Q6: क्या Wireless Mic में Noise Cancellation मिलता है?
Answer: हाँ, आजकल लगभग सभी Wireless Mics में Noise Cancellation फीचर मिलता है। इससे बाहर शोरगुल में भी आपकी आवाज़ साफ रिकॉर्ड होती है।
“Main Vk Bhaiya, last 7 years se YouTube par content bana raha hoon. Tech, Blogging aur Online Earning se related knowledge share karta hoon. Mera aim hai ki har ek beginner ko simple aur easy language me digital duniya ki sahi information mile.”